logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सफेद गमछा में तिरंगा पट्टी का निशान, यह है जनवादियों की पहचान- डॉ. राम सजीवन निषाद

अयोध्या जिले के सोहावल विकास खंड क्षेत्र के गौरा कुर्मियान में क्षेत्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम सजीवन निषाद ने रविवार को राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। बैठक में पूरे जिले से लेकर प्रदेश में भी जनवादियों के पहचान की ड्रेस कोड की नींव रखी गई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम सजीवन निषाद ने बताया अब जिले से लेकर पूरे प्रदेश राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के कार्यकर्ताओं के पहचान के लिए पार्टी का गमछा निर्धारित की गई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम सजीवन निषाद ने कहा सफेद गमछा में तिरंगा पट्टी का निशान, यह अब रहेगी जनवादियों की पहचान। उन्होंने बताया गमछे में सफेद रंग मुख्य रूप से शांति, पवित्रता, सच्चाई और ईमानदारी का प्रतीक माना जाता है। यह मानसिक, बौद्धिक और नैतिक स्वच्छता का संदेश देता है और स्थिरता तथा नई शुरुआत का भी संकेत है। जिसमें राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के प्रत्येक कार्यकर्ता के अन्दर इसकी मिशाल है। जनवादियों के गमछे में तिरंगा पट्टी देश के तिरंगा झंडे से जोड़कर निर्धारित किया गया है जो भारतीय तिरंगे के तीन रंग देश की गरिमा, साहस और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रतीक हैं । जो देश की सेवा में दिए क्रांतिकारी महापुरुषों के योगदान का प्रतीक माना गया है जिसके अन्तर्गत राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूबेदार मेजर अमर सिंह चौहान के द्वारा देश की सेवा में भी उनका 30 वर्ष का क्रांतिकारी संघर्ष का प्रतीत है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम सजीवन निषाद ने कहा अब प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने साथ जनवादी गमछा रखेंगे जिससे लोग जनवादी विचारधारा को पहचानेंगे और उनके साथ मिलकर अपना सहयोग देंगे। इस दौरान सुजीत पासवान, राम केवल, अखिलेश कुमार, सुभाषचन्द्र, माता प्रसाद, सूरज कुमार, दिवाकर सहित कई कार्यकर्ता की मौजूदगी रही।

19
412 views

Comment