logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रोहतास जिला कार्यकारिणी की घोषणा, जनसुराज पार्टी ने तय किए मुख्य उद्देश्य

प्रेस विज्ञप्तिसंवाददाता – सासाराम/डेहरी, रोहतास (बिहार)
सासाराम/डेहरी: जनसुराज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पत्रांक संख्या JSP/BTS/52/2026, दिनांक 24 अप्रैल 2026 के तहत रोहतास जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष रवि रंजन सिंह जिला महामंत्री अशोक भारती महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह कोषाध्यक्ष डॉ सच्चिदानंद सिंह महिला मुख्य प्रवक्ता श्रीमती रतना सिंहा बुद्ध की प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर अमिताभ सिंह किसान अध्यक्ष श्री बलराम सिंह युवा अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह यादव इस घोषणा के साथ ही पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का स्पष्ट संदेश दिया है।

घोषित जिला कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर सक्रिय और अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यह नई टीम रोहतास जिले में जनसुराज की विचारधारा को और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाएगी।

इस अवसर पर आर.के. सिंह (फौजी), मुख्य प्रवक्ता, जनसुराज पार्टी ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नियुक्ति केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन और जनहित को सर्वोपरि रखना है।

मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित निर्धारित किए गए हैं:

संगठन का बूथ स्तर तक विस्तार और मजबूती

आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना

पारदर्शी और जवाबदेह राजनीति को बढ़ावा देना

युवाओं, किसानों, मजदूरों और महिलाओं को संगठन से जोड़ना

भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सशक्त आवाज उठाना

पार्टी के अनुसार, रोहतास जिला कार्यकारिणी आने वाले समय में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाएगी।

मुख्य प्रवक्ता आर.के. सिंह ने यह भी कहा कि एक सैनिक की तरह अनुशासन और समर्पण के साथ वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

जनसुराज पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें और बिहार में सकारात्मक बदलाव की दिशा में सक्रिय योगदान दें।

20
15454 views

Comment