युवा समाजसेवी पार्थ गौतम बरेली में सेवा भावना का बन रहे हैं प्रतीक
बरेली। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य कर रहे युवा समाजसेवी पार्थ गौतम इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। अपनी जुझारू सोच और निस्वार्थ सेवा भावना के चलते उन्होंने क्षेत्र में एक मजबूत पहचान स्थापित की है। कम उम्र में ही उन्होंने यह साबित कर दिया है कि सच्ची लगन और सेवा भाव से समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है।
पार्थ गौतम लगातार गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। वे समय-समय पर जरूरतमंद परिवारों को राशन, कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा वे सामाजिक कार्यक्रमों और जनसेवा से जुड़े आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं, जिससे लोगों को सीधा लाभ मिलता है।
उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग उनसे जुड़े हुए हैं और उनके कार्यों में सहयोग भी करते हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पार्थ गौतम हर समय लोगों के दुख-दर्द में साथ खड़े रहते हैं और बिना किसी स्वार्थ के सेवा करते हैं।
आज के समय में जहां समाज को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है, वहीं पार्थ गौतम अपने कार्यों से एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। उनकी यह पहल निश्चित रूप से समाज को एक नई दिशा देने का कार्य कर रही है।
✍🏻 एडवोकेट ऋषभ पराशर (Rishabh Parasher), राष्ट्रीय अध्यक्ष, AIMA Media, All India Media Association (Y.C.)