logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वन विभाग से बड़ी खबर: राजस्थान के धौलपुर जिले के नाका धौर्र में ग्राम वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति रिकॉर्ड पर विवाद, वनपाल पर मनमानी के आरोप



धौलपुर जिले की बसेड़ी तहसील स्थित ग्राम धौर्र में ग्राम वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। समिति के पदाधिकारियों ने स्थानीय वनपाल पर अभिलेख (रिकॉर्ड) उपलब्ध न कराने और कार्यों में पारदर्शिता न बरतने के आरोप लगाए हैं।

समिति के अनुसार, कई बार मांग करने के बावजूद अब तक समिति का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया। आरोप है कि वनपाल हर बार यह कहकर टाल देते हैं कि रिकॉर्ड समिति के पास नहीं रहता, बल्कि रेंजर के पास रहता है। इतना ही नहीं, रिकॉर्ड देने से भी स्पष्ट रूप से मना कर दिया गया है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

पदाधिकारियों का यह भी कहना है कि वन क्षेत्र में चल रहे कार्यों की जानकारी समिति को नहीं दी जाती और वनपाल अपनी मनमानी करते हुए कार्य करते हैं। आरोप यह भी है कि जंगल में कोई ठोस विकास कार्य नहीं कराया जा रहा, जबकि कागजों में कार्य पूर्ण दिखाया जा रहा है।

समिति सदस्यों और ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि वन विभाग के कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

0
80 views

Comment