logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भानुप्रतापपुर क्षेत्र में आरिडोंगरी माइंस के डॉ. भारत भूषण पाहि का हुआ सम्मान

भानुप्रतापपुर।
आरि डोंगरी माइंस के AGM (पब्लिक रिलेशनशिप मैनेजर) डॉ. भारत भूषण पाहि जी का भानुप्रतापपुर परिवहन संघ, कच्चे परिवहन संघ, कच्चे समिति ग्राम कच्चे एवं पर्रेकोडो के ग्रामीणों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों एवं संगठनों के पदाधिकारियों ने डॉ. पाहि जी को पुष्पमाला पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पद पर रहते हुए क्षेत्र के विकास, जनसंपर्क और सामाजिक समन्वय में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके सरल स्वभाव, सहयोगी रवैये और जनहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य नागरिक, परिवहन संघ के सदस्य एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

1
71 views

Comment