logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झांसी पुलिस लाइन में महिला रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड सम्पन्न


झांसी। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित महिला रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली तथा प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला आरक्षियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी नव नियुक्त आरक्षियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र सेवा के प्रति पूर्ण समर्पण की शपथ दिलाई। अपने प्रेरणादायी संबोधन में श्री सिंह ने नवआरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, सत्यनिष्ठा एवं जनसेवा के उच्च आदर्शों का पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने महिला आरक्षियों को निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं समर्पण भाव से कार्य करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं परिजनों ने भी प्रशिक्षु आरक्षियों की उपलब्धियों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ दीक्षांत परेड का समापन हुआ।

5
1822 views

Comment