logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मध्य प्रदेश/अनूपपुर: कोलमी में रेत माफिया बेलगाम लीज से 200 मीटर बाहर पोकलेन से अवैध खनन विभाग मौन

"मध्य प्रदेश के अनूपपुर से"
*AIMA Media की ग्राउंड रिपोर्ट*

*अनूपपुर*
जिले की उपतहसील फुनगा अंतर्गत ग्राम कोलमी में रेत माफिया बेलगाम हो गए हैं। कोलमी-छुलकारी के समीप सोन नदी में स्वीकृत खदान से लगभग 200 मीटर बाहर पोकलेन मशीन द्वारा धड़ल्ले से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है।

AIMA Media की टीम द्वारा ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान GPS लोकेशन ऑन करने पर पता चला कि ठेकेदार निर्धारित लीज सीमा से लगभग 200 मीटर बाहर कोलमी क्षेत्र में अवैध खनन कर रहा है। स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने बताया कि पिछले एक माह से लगातार यहां से अवैध रेत का उठाव किया जा रहा है।

*रोजाना 5 लाख के राजस्व की चोरी*
स्थानीय सूत्रों के अनुसार यहां से प्रतिदिन 40-50 हाईवा-ट्रक रेत भरकर निकाले जा रहे हैं, जिससे शासन को रोजाना लगभग 4-5 लाख रुपये के राजस्व की हानि हो रही है।

*नदी के बीचो-बीच सड़क, जल बहाव प्रभावित*
ट्रकों के आवागमन के लिए नदी के बीचो-बीच अवैध सड़क बना दी गई है, जिससे पानी का प्राकृतिक बहाव रुक गया है। भारी पोकलेन मशीनरी के उपयोग से नदी तल की जैव विविधता नष्ट हो रही है और अत्यधिक खनन से आसपास के कुओं व बोरवेल का जलस्तर तेजी से गिर रहा है।

*खनिज निरीक्षक से संपर्क नहीं हो सका*
इस संबंध में खनिज निरीक्षक ईशा वर्मा से दिनांक 25/04/2026 को शाम 4:14 बजे दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु समाचार लिखे जाने तक उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो सका। विभाग की इस चुप्पी से मौन सहमति की आशंका गहरा रही है।

---

3
563 views

Comment