खबर है अशोकनगर जिले के अंतर्गत मुंगावली तहसील ग्राम पंचायत धुडेर
अशोकनगर जिले के मुंगावली तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत धुडेर, इस पंचायत में लगभग 2000 वोटिंग है।
यहां पर सरपंच पद पर सब बैठना चाहते हैं। पर विकास कोई नहीं करना चाहता और नहीं करवाना चाहता है।
यहां पर एक गांव के बीच में से छोटी सी नदी निकलती है। इस नदी का घाट पहले बना हुआ था। हमारे पूर्व सरपंच-सचिव जी ने बनवाया था करीब 40 साल पहले।
परंतु रोड का चोरी कारण एवं ब्रिज बनने से वह मिटा दिया गया था।
मेरा कलेक्टर महोदय जी से निवेदन है मेरे ग्राम पंचायत की जो नाला है जो नदी है उसका गहरीकरण प्लस सौंदर्य करण किया जाए ताकि गांव वालो को शुद्ध वातावरण मिल सके और मेरे ग्राम पंचायत को एक नई ऊर्जा मिले और मेरी ग्राम पंचायत का विकास हो मेरे गांव का जो गवर्नमेंट स्कूल है उसकी बाउंड्री वॉल और सौंदर्य करण गार्डन वगैरा बनाया जाए मेरे गांव का स्कूल मॉडर्न होगा तो पढ़ने वाले बच्चे भी मॉडर्न होंगे फोन आने वाले भविष्य में मेरे गांव के मेरे ग्राम पंचायत के बच्चे इतिहास लिख सके क्योंकि पढ़ेंगे तो बढ़ेंगे और स्कूल साफ सुथरा होगा तो बच्चों में भी एनर्जी आएगी पढ़ाने की हालांकि मेरे गांव के स्कूल में पढ़ाई बहुत अच्छी होती है सभी टीचर्स टाइम पर स्कूल आते हैं और पढ़ाई भी अच्छी होती है थोड़ा स्कूल का सौंदरीकरण खेल परिसर गार्डन वगैरा बनाया जाए ताकि बच्चों में और अच्छी एनर्जी आए