logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बलिया मे दामाद ने अपने पत्नी व सास व कि गला रेतकर हत्या ससुर वाराणसी रेफर हालात नाज़ुक।

बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बछईपुर गांव के छोटका पूरा में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पत्नी की विदाई न होने से आक्रोशित युवक ने ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी और सास की निर्मम हत्या कर दी, जबकि ससुर को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहचौर निवासी अमित गोड़ की शादी करीब चार वर्ष पहले बछईपुर निवासी प्रीति (22) से हुई थी। दोनों का ढाई वर्ष का एक पुत्र भी है। बताया जा रहा है कि पति के उत्पीड़न से परेशान होकर प्रीति कुछ समय से मायके में रह रही थी। नवरात्र के दौरान अमित उसे वापस ले जाने ससुराल पहुंचा, लेकिन प्रीति ने जाने से इनकार कर दिया।
शनिवार रात खाना खाने के बाद परिवार सो रहा था, तभी देर रात अमित ससुराल पहुंचा और विवाद करने लगा। देखते ही देखते उसने धारदार हथियार से पत्नी प्रीति और सास सुशीला देवी (45) का गला रेतकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए ससुर अंतु गोंड (50) पर भी उसने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रीति और सुशीला को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंतु गोंड को गंभीर हालत में वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। इलाके में इस घटना से दहशत का माहौल है।

17
788 views

Comment