केसर के हर्ष कुमार बने तहसील टॉपर, नारी वंदन में टॉपर्स सम्मानित
बहेड़ी केसर इंटर कॉलेज: 95% इंटर रिजल्ट, हर्ष प्रथम
नारी वंदन में चमके केसर के होनहार
बहेड़ी (बरेली): केसर इंटर कॉलेज, बहेड़ी में आयोजित नारी वंदन कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट परीक्षा में हर्ष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर तहसील टॉपर बने, जबकि अरुण कुमार को द्वितीय और कामिनी को तृतीय स्थान मिला। हाईस्कूल परीक्षा में कल्पना प्रथम, सुप्रिया द्वितीय तथा विनीता तृतीय रही। इंटरमीडिएट का समग्र परिणाम 95 प्रतिशत और हाईस्कूल का 94 प्रतिशत रहा।
कार्यक्रम में इको क्लब प्रभारी शिक्षक प्रिया इंद्रजीत सिंह ने संचारी रोगों के बारे में जागरूकता फैलाई तथा बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उप प्रधानाचार्य चंद्रभानु सिंह ने नारी वंदन प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
शिक्षक सत्यवीर और ओमकार ने कार्यक्रम का संचालन किया। अंत में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को शिक्षा संकल्प दिलाया।