होमगार्ड पेपर को लेकर ज़िलाधिकारी/ पुलिस अधीक्षक का लागतार सकुशल भर्ती कराया जा सके जिला मऊ में ऐक्टीव।
आज दिनांक 26.04.2026 को उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के दृष्टिगत जिलाधिकारी मऊ श्री प्रवीण मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।*
भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग, प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी की जांच एवं सामान्य अनुशासन संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहकर ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने एवं परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी महोदय ने अभ्यर्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानीं तथा उन्हें आश्वस्त किया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से कराई जा रही है।
जनपद में सभी परीक्षा केंद्रों पर शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखते हुए परीक्षा सकुशल संपन्न कराई जा रही है।