भूसे के गोदाम मे लगी भीषण आग रात्रि 1 बजे मौके पर पहुंचा प्रशासन।
AIMA MEDIA जन जन की आवाज
निवाड़ी,
तरीचर कला नगर बस्ती के पास लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर वाहन तरीचर कलां, निवाड़ी फायर वाहन एवं पृथ्वीपुर फायर वाहन अन्य संसाधनों से बुझाने का प्रयास किया जा रहा है मौके पर पहुंचे एसडीम अशोक कुमार सेन एवं नायाब तहसीलदार दिनेश चंदेल सीएमओ सुनीता खरे पटवारी अभिषेक रावत नगर परिषद तरीचर कलां के कर्मचारी गिरेंद्र भदौरिया , रामलखन दांगी, बद्री, मनोज मौके पर उपस्थित रहे बताया जा रहा हैँ की भूसे के गोदान मे आग लगी हैँ कारण हैँ की आतिशबाजी से आग का तिलगा आसमान मे उड़कर गोदान मे जा गिरा और आग सिलगने लगी धीरे धीरे आग ने बड़ा रूप ले लिया लेकिन यह गनीमत रही की कोई जन हानि नही हुयी प्रशासन ने आग पर काबू पा लिया हैँ वार्ड नंबर 2 रामपाल पटेल लंबरदार कै भूसे में लगी भीषण आग जो फायर ब्रिगेड मशीनो के सहयोग से बुझायी गयी।