logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बैकुंठपुर जिला कोरिया बीट हथबर/जगदीश जंगल में सागवन साल व अन्य वृक्षों की अवैध कटाई से जंगल उजड़ रही हैं,वन विभाग की उदासीनता व वन सुरक्षा पर सवाल।

बैकुंठपुर जिला कोरिया अंर्तगत बीट हथबर/जगदीश वन परिक्षेत्र,जंगल में भ्रमण के दौरान देखा सागवन,साल एवं अन्य वृक्षों की लगातार अवैध कटाई से जंगल उजड़ रही हैं,वन विभाग की उदासीनता और सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा करती है लगातार कच्चे हरे भरे पेड़ पौधे काटे जा रहे हैं लेकिन फारेस्ट गार्ड सुरक्षा कर्मी लापता हैं वन विभाग की जिम्मेदार कर्मचारी अपने वेतन भत्ता से मतलब रख रहे हैं लगातार सागवन साल जैसे संरक्षित वृक्षों को भी काटी जा रहा हैं, जंगलों में कई जगहों पर कटे वृक्षों की तना जड़ निशान मौजूद हैं अगर ये सिलसिला जारी रही और वन विभाग द्वारा कड़ाई से सुरक्षा नहीं किया गया तो आने वाले समय में हथबर/जगदीश बीट में जंगल तो क्या पेड़ पौधो की केवल पत्ते ही नजर आएंगे और जंगल जमीन पर अतिक्रमण हो जाएगी,अगर विभाग द्वारा पुर्व में सुरक्षित किया गया था तो पेड़ पौधे कटे कैसे,अब देखना यह हैं वन विभाग कब तक संरक्षित और सुरक्षित करती हैं।

7
1027 views

Comment