logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टायर फटने से बाइक हादसा, छात्रा की मौत, युवक घायल

औरैया - अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के मोहारी स्थित राजकमल होटल के सामने शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 पीआरबी पुलिस ने दोनों को तत्काल सीएचसी अजीतमल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। देर शाम इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, रीतू (19) निवासी सराय टडवा मंतला (औरैया) तथा विपिन (20) निवासी कल्ले का पुरवा अजीतमल, अपाचे बाइक से अजीतमल की ओर आ रहे थे। मोहारी में राजकमल होटल के सामने अचानक बाइक का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां शाम को रीतू ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।



घायल विपिन के पिता ने बताया कि वह नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता है और एक दिन पहले ही घर लौटा था।



वहीं मृतका के पिता के अनुसार, रीतू बीएससी की छात्रा थी और होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन किया था। वह एडमिट कार्ड निकलवाने घर से निकली थी, लेकिन हादसे तक कैसे पहुंची, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।



इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवती की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत की सूचना प्राप्त हुई है संबंधित पुलिस टीम को मौके पर भेज कर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

3
1662 views

Comment