logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भीषण गर्मी का कहर पीपलखूंट में पारा 42 डिग्री पहुंचा पारा, तेज धूप-लू से आमजन परेशान।

पीपलखूंट | क्षेत्र में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शनिवार को तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसके कारण दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। इस दौरान राजकीय स्कूल की छुट्टी के बाद बालिकाएं तेज धूप से बचने के लिए सिर पर कपड़ा और दुपट्टा रखकर घर जाती नजर आईं। चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव कर उन्हें सुबह की पारी में किया जाए, ताकि बच्चों को दोपहर की लू से बचाया जा सके। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हें।

1
0 views

Comment