logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कानपुर सेंट्रल से लापता हुआ युवक, मानसिक रूप से अस्वस्थ—आखिरी बार साधु के साथ देखा गया, परिजनों में मचा हड़कंप



रायबरेली का रहने वाला 28 वर्षीय पिंटू आगरा जाने के दौरान हुआ लापता, पुलिस व परिजन तलाश में जुटे

रायबरेली जनपद के लालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत सिमरी चौराहा, पोस्ट बकुलिहा निवासी पिंटू (28 वर्ष) पुत्र रामचंद्र के अचानक लापता हो जाने से परिवार में हड़कंप मच गया है। परिजनों के अनुसार पिंटू गांव से आगरा जाने के लिए निकला था, लेकिन वह कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया।
बताया जा रहा है कि पिंटू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसे आखिरी बार एक साधु (बाबा) के साथ देखा गया था, जो गेरुआ रंग के कपड़े पहने हुए था और उसके हाथ में कमंडल था।
लापता युवक का हुलिया इस प्रकार है—ऊंचाई करीब 5 फीट 2 इंच, रंग सांवला, सफेद शर्ट, सफेद गमछा और भूरे रंग का लोअर पहने हुए था। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक किसी के बहकावे में आकर भटक गया हो सकता है।
परिवारजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस युवक के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या परिजनों को सूचित करें। वहीं, पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है और स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
इस घटना के बाद पूरे गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है और परिजन जल्द से जल्द युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

1
603 views

Comment