logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नए आयकर कानून 2025 पर ‘टैक्स टॉक’ 27 को

भोपाल। आयकर विभाग नए आयकर अधिनियम, 2025 पर चर्चा के लिए ‘टैक्स टॉक’ आयोजित करेगा। कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 27 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। आयकर विभाग के अधिकारियों के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में आयकर विभाग के प्रमुख और छत्तीसगढ़ के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विभिन्न टैक्सपेयर्स एसोसिएशन, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, एडवोकेट्स को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (एमपी-सीजी) मोना मोहिती कार्यक्रम की भूमिका रखेंगी। अन्य वक्ता नए कानून की जरूरत और उसके प्रावधानों के बारे में जानकारी देंगे।

2
13 views

Comment