विश्व पशु चिकित्सक दिवस के अवसर पर पशु स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
विश्व पशु चिकित्सक दिवस के अवसर पर पशु स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
शिविर में 70 श्वान एवं बिल्ली में रेबीज टीकाकरण तथा 26 बड़े पशुओं में किया उपचार का कार्य
विश्व भर में अप्रैल माह का अंतिम शनिवार विश्व पशु चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है दिनांक 25 अप्रैल 2026 को भी प्रांतीय राज पत्रित पशु चिकित्सक संघ एवं भारतीय पशु चिकित्सा परिषद जिला इकाई भिण्ड द्वारा इस दिवस के अवसर पर एक पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शासकीय पॉलीक्लीनिक पर किया गया है। शिविर में श्वान पशुओं में निःशुल्क रेबीज टीकाकरण तथा बडे पशुओं में गर्भ परीक्षण एवं बॉंझ निवारण कार्य किया गया। शिविर में 70 श्वान एवं बिल्ली में रेबीज टीकाकरण तथा 26 बड़े पशुओं में उपचार का कार्य किया गया।
शिविर में विभिन्न फार्मा कम्पनियों ने अपनी औषधि का प्रदर्शन एवं वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ० एस.एस. राठौर ने विश्व पशु चिकित्सा दिवस के महत्व एवं इस वर्ष की थीम पर संबोधन दिया डॉ. शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया द्वारा विभागीय योजना की जानकारी दी। शिविर आयोजन में शासकीय पॉलीक्लीनिक के प्रभारी डॉ० अतुल शर्मा, डॉ. मुकेश कटारे डॉ. कल्पना त्यागी, डॉ. राहुल तोमर, डॉ. रिषभ जैन, श्री पुष्पेन्द्र सिंह कुशवाह, श्री उमेश सिंह का सराहनीय सहयोग रहा सभी को विश्व पशु चिकित्सा दिवस की शुभकामनाऐं।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind