logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं का जिले में कराया जा रहा है भोतिक सत्यापन

समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूँ का जिले में कराया जा रहा है भौतिक सत्यापन

कलेक्टर के निर्देशन में वेयर हाउसों का निरीक्षण जारी

अभिलेखों से गेहूँ की मात्रा का किया मिलान

समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्वालियर जिला प्रशासन द्वारा वेयर हाउसों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर शनिवार को अधिकारियों की टीम ने विभिन्न वेयर हाउसों का निरीक्षण कर उपार्जित गेहूँ की गुणवत्ता और मात्रा का भौतिक मिलान किया।
सत्यापन के दौरान वेयर हाउसों में उपलब्ध गेहूँ की वास्तविक मात्रा का अभिलेखों में दर्ज विवरण से मिलान किया गया, ताकि उपार्जन प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे। इस अभियान के अंतर्गत ग्राम गधोटा एवं पिछोर स्थित वेयर हाउसों सहित जिले के अन्य गोदामों का निरीक्षण किया गया।
जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य किसानों द्वारा विक्रय किए गए गेहूँ के प्रत्येक दाने का सही रिकॉर्ड सुनिश्चित करना तथा उपार्जन एवं भंडारण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाए रखना है। भौतिक सत्यापन से उपार्जित गेहूँ की मात्रा और गुणवत्ता की पुष्टि होने के साथ-साथ व्यवस्था में जवाबदेही भी सुनिश्चित हो रही है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने निर्देश दिए हैं कि समर्थन मूल्य उपार्जन से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं की नियमित निगरानी जारी रखी जाए और कहीं भी अनियमितता पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।
उल्लेखनीय है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में ग्वालियर जिला प्रशासन उपार्जन केंद्रों से लेकर भंडारण व्यवस्था तक सतत निगरानी रखी जा रही है।
#gwalior
#wheat
CM Madhya Pradesh

25
710 views

Comment