logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सामाजिक आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाया जाए - कलेक्टर

सामाजिक आर्थिक रूप से कमज़ोर व्यक्तियों को उनकी भूमि पर कब्ज़ा दिलाया जाए - कलेक्टर श्री जांगिड़

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने शुक्रवार को टीएल बैठक में बंधुआ मजदूरी की समस्या के प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक आर्थिक रूप से कमज़ोर व्यक्तियों को उनकी भूमि पर कब्ज़ा दिलाया जाए, ताकि वे स्वयं की भूमि पर खेती कर सकें। एससी व एसटी की भूमि से कब्जा हटाने के निर्देश तहसीलदारों को दिये।
बैठक में विशेष रूप से आदिवासी, शोषित एवं अन्य वर्गों की स्थिति पर गंभीरता से विचार कर प्रकरणों की पहचान की जाए, जहां आदिवासी एवं कमजोर वर्गों को उनकी स्वयं की भूमि पर कब्जा न देकर बंधुआ मजदूरी के लिए बाध्य किया जा रहा है या उन्हें बहला फुसला कर उनकी ही भूमि पर बंधक श्रमिकों की तरह कार्य कराया जा रहा है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों को मुक्त कराया जाए तथा उनकी भूमि पर वैधानिक अधिकार सुनिश्चित किए जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ऐसे प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाए, ताकि त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाले भूमि कब्जा संबंधी प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत किया जाए। उन्होंने बंधुआ मजदूरों पर कार्यशाला आयोजित कराने के निर्देश सहायक श्रमायुक्त को दिए।
बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, समस्त एसडीएम एवं समस्त जिलाधिकारी, जनपद सीईओ एवं तहसीलदार मौजूद थे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

44
1116 views

Comment