logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

27 अप्रैल से 3 मई तक प्रशासन गांव की ओर

27 अप्रैल से 3 मई तक प्रशासन गांव की ओर

कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार जिले में आमजन को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु 27 अप्रैल से 3 मई तक प्रशासन गांव की ओर अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत दिन में सभी शासकीय संस्थाओं एवं कार्यो का भ्रमण, हितग्राहियों से संवाद तथा संध्याकालीन ग्राम चौपाल में ग्रामीणों से चर्चा की जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य से शासकीय योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन में समस्याओं को चिन्हांकित कर लोकसेवाओं की प्रदायगी में सुधार लाना है। समस्त विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एक साथ ग्रामों का भ्रमण करेंगे। लगातार एक सप्ताह तक 20 से अधिक ग्रामों में भ्रमण किया जाएगा।
विकासखंडवार भ्रमण का विस्तृत कैलेंडर भी निर्धारित किया गया है -
27 अप्रैलः पोरसा जनपद - रजौधा, अर्रोन, सिकेरा
28 अप्रैलः कैलारस जनपद - कोट सिरथरा, रीझोनी, किरावली
29 अप्रैलः अंबाह जनपद - कुथियाना, लहर, वीरपुर
30 मईः पहाड़गढ़ जनपद - धोंधा, गेहटोली, कुस्मानी
01 मईः जौरा विकासखंड - मैनाबसई, गणेशपुरा, टिकटोली गुर्जर
02 मईः मुरैना जनपद - मितावली, पढ़ावली एवं ऐंती
03 मईः सबलगढ़ जनपद - रामपुरकलां, बमरोली, जलालगढ़
इस पहल का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और क्षेत्रीय समस्याओं का मौके पर निराकरण करना है।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh #MadhyaPradesh

50
1209 views

Comment