विश्व मलेरिया दिवस पर जन-जागरूकता रथ चलाया गया
विश्व मलेरिया दिवस पर जनजागरूकता रथ चलाया गया
राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मुरैना डॉ. पदमेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में सहायक मलेरिया अधिकारी/ऐपिडिमोलॉजिस्ट डॉ. महेंद्र सिंह यादव ने रथ को हरी झण्डी दिखाकर कर रवाना किया। प्रति वर्ष 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व मलेरिया दिवस की थीम “मलेरिया समाप्ती के लिए संकलपित“ - अब हम कर सकते है। अब हमे करना होगा“ है।
रथ का मुख्य उदेश्य मुरैना शहरी क्षेत्र विक्रमनगर वार्ड 45, वनखण्डी वार्ड 39, पुरानी हाउसिंग वोर्ड वार्ड 20, सिंगलवस्ती वार्ड 12 में मलेरिया, डेंगू चिकुनगुनिया की रोकथाम एवं जन जागरूकता से वार्डो के सभी लोगों को मलेरिया, डेंगु, चिकुनगुनिया के लक्षण एवं बचाव के बारे में समझाया गया। बुखार आने पर तुरंत रक्त की जांच नजदीकी सरकारी अस्पताल में कराने की सलाह दी। मलेरिया विभाग (स्वास्थ्य विभाग) टीम द्वारा मुरैना शहरी वार्डो में डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया की रोकथाम हेतु लार्वा सर्वे एवं लार्वा विनष्टीकरण, बी.टी.आई 5 प्रतिशत, टेमीफोस दवा का छिड़काव कार्य, घर-घर जाकर लोंगो के घरों में टंकी, कूलर टायर, छत पर रखे मटके आदि कंटेनर, फीज के पीछे लगे टब, पक्षियों के पानी पीने के सकोरे आदि में लार्वा चेक, लोगों को डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया से बचाव के प्रति समझाईस दी गई। इस अवसर पर मलेरिया अधिकारी मुरैना के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh