logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फरीदाबाद के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़े गए टीचर, प्रिंसिपल पर फेंकी शराब की बोतल !

फरीदाबाद के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़े गए टीचर, प्रिंसिपल पर फेंकी शराब की बोतल

फरीदाबाद:जिले के गांव सोतई स्थित सरकारी हाई स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूल प्रिंसिपल को ड्यूटी के दौरान शराब पीने से रोकना भारी पड़ गया। स्कूल का निरीक्षण कर रहे प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. अशोक बामनिया ने स्पोर्ट्स रूम में पीटी टीचर रामजीत और लैब असिस्टेंट जितेंद्र को शराब पीते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कमरे में शराब की तेज बदबू थी और दोनों कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पी रहे थे।

प्रिंसिपल द्वारा विरोध करने और शराब की बोतल कब्जे में लेने की कोशिश करने पर मामला बढ़ गया। आरोप है कि लैब असिस्टेंट जितेंद्र ने धक्का-मुक्की करते हुए आधी भरी शराब की बोतल प्रिंसिपल के ऊपर उड़ेल दी। घटना के बाद प्रिंसिपल ने मौके पर मौजूद बैग की तलाशी ली, जिसमें दो शराब की बोतलें बरामद हुईं—एक पूरी भरी और एक आधी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल स्टाफ को मौके पर बुलाया गया और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी कर्मचारी संविदा पर कार्यरत हैं, जिनमें पीटी टीचर एचकेआरएन के माध्यम से करीब डेढ़ साल पहले नियुक्त हुआ था, जबकि लैब असिस्टेंट लंबे समय से स्कूल में कार्यरत है। वहीं, गांव की ग्राम सभा ने भी दोनों के स्कूल में आने पर रोक लगा दी है।

प्रिंसिपल ने मामले की शिकायत जिला शिक्षा विभाग और सदर थाना बल्लभगढ़ पुलिस को दे दी है। पुलिस का कहना है कि शिक्षा विभाग की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और मंगलवार को शिक्षा विभाग की टीम स्कूल का दौरा करेगी।

0
623 views

Comment