logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बैंक डकैती मामले में एसआईटी गठित, आईजी-डीआईजी व एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

हथियारबंद अपराधियों ने किया था 4.22 लाख रुपये नकद और लगभग 3.987 किलोग्राम सोना की लूट

बरही । हजारीबाग रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े हुई डकैती के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी, डीआईजी और एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की समीक्षा की। इस दौरान उच्च अधिकारियों ने जांच टीम को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए तथा बैंक अधिकारियों के साथ विस्तृत बातचीत की। पुलिस के अनुसार, अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही मामले के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 4.22 लाख रुपये नकद और लगभग 3.987 किलोग्राम सोना लूट लिया और मौके से फरार हो गए। इस संबंध में बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इधर, घटना के बाद बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, बैंक में सुरक्षा गार्ड की समुचित व्यवस्था नहीं थी, जिससे अपराधियों को वारदात को अंजाम देने में आसानी हुई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस आसपास के जिलों व पड़ोसी राज्यों से भी समन्वय स्थापित कर जांच को आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और उन्होंने बैंक सुरक्षा को मजबूत करने की मांग की है।

53
980 views

Comment