भागलपुर पुलिस द्वारा मध्य रात्रि विशेष चेकिंग अभियान जारी
पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा/अभियान) के निर्देशानुसार निर्गत संवाद संख्या-12 के आलोक में
भागलपुर पुलिस द्वारा मध्य रात्रि विशेष चेकिंग अभियान जारी
पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा/अभियान) के निर्देशानुसार निर्गत संवाद संख्या-12 के आलोक में भागलपुर जिला पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से मध्य रात्रि विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच की जा रही है। साथ ही, होटल, धर्मशाला एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी व्यापक स्तर पर तलाशी एवं सत्यापन अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर निगरानी कर रहे हैं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं, जिससे इसकी प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा सके।
भागलपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
Bihar Police
Home Department, Govt. of Bihar
#BhagalpurPolice
#vehiclecheking
#bhagalpur