जनगणना 2026–2027 की प्रशिक्षण बैठक का समापन
धुले महानगर पालिका के तत्वावधान में महानगर पालिका स्कूल क्रमांक 25, मौलवी गंज, धुले में जनगणना के प्रथम चरण अर्थात घरों की गणना (हाउस लिस्टिंग) के संबंध में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण बैठक का समापन हुआ।
इस बैठक के प्रभारी माननीय सागर जकातदार साहब, गोवेर सर, नितिन माली और पाटिल सर ने अपने-अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
अंत में सभी शिक्षकों की ओर से उनका स्वागत किया गया तथा शिक्षकों के विचार, भविष्य के लिए शुभकामनाएँ और धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रशिक्षण बैठक का समापन किया गया।