बार एसोसिएशन मिल्कीपुर चुनाव: अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी मैदान में, 7 मई को होगा मतदान
मिल्कीपुर, अयोध्या। बार एसोसिएशन मिल्कीपुर के वार्षिक चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपने-अपने पर्चे दाखिल किए। चुनावी प्रक्रिया के तहत अब नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी।
अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जिनमें अमित कुमार मिश्रा और पवन कुमार शुक्ला शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अंसार खान, रामसवारे और राजित राम यादव ने पर्चा दाखिल किया।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इस पद के लिए संदीप कुमार शुक्ला, श्री प्रकाश सिंह और श्री प्रकाश पांडे ने नामांकन पत्र जमा किया।
संयुक्त मंत्री (प्रशासनिक) पद पर केवल एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ, जिसमें सुनील कुमार शुक्ला ने दावेदारी पेश की। कोषाध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार श्रीवास्तव और सुशील कुमार पांडे ने नामांकन किया।
वहीं, कार्यकारिणी सदस्य, लाइब्रेरियन, संयुक्त मंत्री एवं मंत्री पद के लिए कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच, जबकि 25 अप्रैल को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। अंतिम रूप से प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद 7 मई को मतदान कराया जाएगा। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।