सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल में इंटर-हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, “मोबाइल फोन का उपयोग” पर छात्रों ने रखे दमदार तर्क
25 अप्रैल 2026 को सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल में इंटर-हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय “मोबाइल फोन का उपयोग” रहा, जिस पर छात्रों ने पक्ष और विपक्ष दोनों में प्रभावशाली तरीके से अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने आधुनिक जीवन में मोबाइल के फायदे और नुकसान पर तार्किक तर्क रखे, जिससे श्रोता भी सोचने पर मजबूर हो गए।
पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह, आत्मविश्वास और विषय पर उनकी गहरी पकड़ स्पष्ट दिखाई दी। प्रश्नोत्तर सत्र भी बेहद रोचक रहा, जिसमें छात्रों ने सटीक जवाब देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
परिणामों की बात करें तो जूनियर वर्ग में होप हाउस प्रथम, चैरिटी हाउस द्वितीय और पीस हाउस तृतीय स्थान पर रहा। वहीं सीनियर वर्ग में चैरिटी हाउस ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पीस हाउस दूसरे और होप हाउस तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में पक्ष से आर्यन, आराध्या और पार्थ ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि विपक्ष में श्रेष्ठा, आदि जैन और आराध्या ने शानदार प्रस्तुति दी।
सीनियर वर्ग में पक्ष से एंजेल, आरुषि और कौटिल्य तथा विपक्ष में आन्या द्विवेदी, परिधि वर्मा और वेदांशी ने अपने विचारों से सभी को प्रभावित किया। ओवरऑल प्रदर्शन में आन्या मिश्रा ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।
इस अवसर पर निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे ने इसे आत्मविश्वास बढ़ाने का सशक्त माध्यम बताया। मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती ज्योत्सना अग्रवाल ने छात्रों को आगे भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी प्रधानाचार्य श्री नवीन शाक्य ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन तितिक्षा ने किया। आयोजन की सफलता में कविता पाण्डेय, लक्ष्मी यादव, अतुल मिश्रा, शिवानी मिश्रा, विवेक राजपूत सहित सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।