logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्र प्रथम, विकास सर्वोपरि” के सिद्धांत पर कार्यरत है सरकार: मुख्यमंत्री


लखनऊ :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश इस समय विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहे हैं, ऐसे में बड़े और दूरगामी निर्णय लेना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लिए जा रहे सभी निर्णय जनहित और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे के विस्तार और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल हर सकारात्मक निर्णय का विरोध कर विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन यह विरोध रचनात्मक होना चाहिए, जिससे देश और प्रदेश की प्रगति में सहयोग मिले, न कि विकास की गति प्रभावित हो।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार “राष्ट्र प्रथम, विकास सर्वोपरि” के सिद्धांत पर चलते हुए बिना रुके और बिना झुके जनता की सेवा में समर्पित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण संभव हो

21
268 views

Comment