logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भदोही पुलिस की इस तत्परता और ईमानदारी पर परिजनों द्वारा व्यक्त किया गया आभार।

AIMAMIDEA-जन जन की आवाज By-report-यूपी क्राइम हेड- VACC24NEWS

भदोही जनपद में पुलिस अधीक्षक की तत्परता ईमानदारी से आज घटनाक्रम के अनुसार, प्रार्थिनी दीपा पत्नी संजय, निवासी भगवानपुर चौथार, थाना गोपीगंज, जनपद भदोही का सोने-चांदी का कीमती आभूषण (कीमत लगभग 07 लाख रुपये) व मोबाइल फोन ऑटो में यात्रा के दौरान कहीं गिर गया/छूट गया था। कीमती सामान खो जाने से प्रार्थिनी अत्यंत परेशान थी, जिसकी सूचना थाने पर दी गई।
उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए श्री अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा कीमती सामान की खोजबीन हेतु टीम को निर्देशित किया गया। श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल पर्यवेक्षण में थाना गोपीगंज पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से मोबाइल का लोकेशन प्राप्त किया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लोकेशन के आधार पर घेराबंदी की गई और प्रार्थिनी के सभी गहने व मोबाइल सकुशल बरामद कर लिए गए। बरामद सामान को तस्दीक करने के उपरांत दीपा को सकुशल सुपुर्द किया गया। गुम हुए कीमती गहने व मोबाइल वापस पाकर प्रार्थिनी व उनके परिजनों ने भदोही पुलिस की कार्यप्रणाली व ईमानदारी की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

33
129 views

Comment