logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोनभद्र जिले के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने किया कार्यभार ग्रहण

नवागत जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने आज जिले के 41वें जिलाधिकारी के रूप में जिला कोषागार के डबल लॉक में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवागत जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने कहा कि भूमि विवाद के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जायेगा, विधि एवं शांति व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा और विकासपरक योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जायेगा।
जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ वर्ष-2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा आई०ए०एस० कैडर के अधिकारी हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर थे, इसके पूर्व आगरा में उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण, फिरोजाबाद में मुख्य विकास अधिकारी पद पर तैनात रह चुके हैं।
​कार्यभार ग्रहण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) श्री वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री रमेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री रोहित यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री इन्द्रभान सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी श्री रामलाल यादव, ओ०एस०डी० जिलाधिकारी श्री राम आधार सहित वरिष्ठ अधिकारीगण, कोषागार के श्री रामवृक्ष सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें।

13
170 views

Comment