logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

व्हीलचेयर मिलने से खिला कृश का चेहरा, परिवार में लौटी खुशियाँ

कोरबा, 25 अप्रैल 2026/

कृश ग्राम सरईसिंगार हरदी बाजार, तहसील पाली, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) के निवासी हैं। कृश जन्म से दिव्यांग हैं, जिसके कारण उनका जीवन कठिनाइयों और संघर्षों से भरा रहा। दैनिक कार्यों में असुविधा के चलते उनका जीवन बोझिल सा महसूस होता था।
कृश के पिता ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत कर अपने पुत्र के लिए सहायता की मांग की थी। कलेक्टर के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायक उपकरण प्रदाय योजना के अंतर्गत दिनांक 06 अप्रैल 2026 को कृश को निःशुल्क व्हीलचेयर प्रदान की गई।
व्हीलचेयर मिलने के बाद कृश के जीवन में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। अब उनके पिता उन्हें आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जा पा रहे हैं और दैनिक गतिविधियाँ भी पहले की तुलना में सरल हो गई हैं।
व्हीलचेयर मिलने पर कृश और उनके पिता के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। अब यश न केवल अपने रोजमर्रा के कार्य सहजता से कर सकेंगे, बल्कि अन्य लोगों से मेल-मिलाप भी कर पाएंगे।
कृश के पिता ने इस सहायता के लिए जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग, कोरबा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

0
31 views

Comment