संदीपनी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदनावर में नारी शक्ति पखवाड़ा 25 अप्रैल को समापन समारोह संपन्न ।
*बदनावर-धार : AIMA Social Media Activist /Journalist Raju Gajbhiye (Sitaram)*
*बुद्धि समृद्धि और शौर्य की त्रिवेणी नारी, घर संसार की खुशियां नारी शक्ति में निहित है ।*
उक्त विचार आज संदीपनी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदनावर में नारी शक्ति पखवाड़ा 25 अप्रैल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती मीना शेखर यादव अध्यक्ष नगर परिषद बदनावर ने व्यक्त किए,विशेष अतिथि श्रीमती अनीता चौहान पार्षद नगर परिषद एवं मुख्य वक्ता डॉक्टर संतोष चौहान थे।
मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग एवं कलेक्टर जिला धार जिला शिक्षा अधिकारी धार के निर्देशानुसार 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाया गया जिसमें बालिकाओं के लिए विभिन्न गतिविधियां प्रतिदिन आयोजित की गई जिनमें प्रमुख रूप से नारी शक्ति पर व्याख्यान, भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता रांगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता भी रखी गई थी, जिसका आज समापन समारोह अतिथियों के आतिथ्य में नारी शक्ति वंदना समारोह हुआ। प्रारंभ में अतिथियों द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एव दीप प्रज्वलित किया । नारी शक्ति प्रेरणापुंज वीरांगना अमर शहीद रानी लक्ष्मीबाई और देश की प्रथम शिक्षिका समाज प्रेरक शक्ति सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण किया।
अतिथि का स्वागत विद्यालय की राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी कुमारी मधु सिर्वी कक्षा 11वीं, एक भारत स्वच्छ भारत प्रतियोगिता में नागालैंड यात्रा हेतु चयनित विद्यालय की छात्रा कुं नेहा डाबी, मेरिट के आधार पर गुजरात शैक्षणिक भ्रमण हेतु संस्था से चयनित छात्रा कुमारी हंसा पाटीदार एवं इस वर्ष कक्षा दसवीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी स्वाति नाथावत ने पुष्प हारो से अतिथियों का स्वागत किया, विद्यालय के संस्था प्राचार्य,लेखापाल जगदीश सोलंकी,शिक्षक श्रीमती अनीता राठौर ,नरेंद्र चौहान श्रीमती आरती उपाध्याय ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। पश्चात विद्यालय के प्राचार्य ने स्वागत उद्बोधन देते हुए *नारी वंदन अभियान* का उद्देश्य सभी के सामने रखा।
मुख्य वक्ता डॉक्टर संतोष चौहान ने अपने उद्बोधन में रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता आंदोलन योगदान, अहिल्याबाई का समाज सुधार ,माननीय राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के जीवन से प्रेरणा, सुषमा जी स्वराज, सावित्रीबाई फुले के संघर्ष की गाथा, सोफिया कुरैशी की बहादुरी, कल्पना चावला के वैज्ञानिक ज्ञान, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सांसद सावित्री देवी ठाकुर आदि के संघर्ष,नारी उत्थान और उनसे जीवन से प्रेरणा के विभिन्न बिंदुओं को छात्राओं के सम्मुख रखा। अपने छात्राओं से आह्वान किया कि एक नारी को अपना आईकॉन बनाएं उनके जीवन की गाथा को पढ़े, उनके संघर्ष को याद करें और फिर आगे बढ़े, उनके प्रेरक उद्बोधन ने समां बांध दिया। विशेष अतिथि श्रीमती अनीता चौहान ने छात्राओं से कड़े परिश्रम के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए आह्वान किया कि आप सावित्रीबाई फुले से प्रेरणा ले उनके संघर्ष को याद करें। मुख्य अतिथि श्रीमती मीना शेखर यादव ने अपने प्रेरक उद्बोधन में भारतीय वीरांगनाओं के पुरातन काल से लेकर भारतीय संस्कृति में नारी के योगदान , त्याग , संघर्ष,सेवा और वात्सल्य की वंदना की गाथा पर चर्चा की। उनके प्रति आदर सम्मान को प्रकट किया ।अपने माता अहिल्याबाई , लक्ष्मीबाई, सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेने का आवाहन किया।
अतिथि द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरस्कार विजेता छात्राओं को पुष्प पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता प्रदीप पांडेय् ने किया एवं आभार उच्च माध्यमिक शिक्षक जुगल किशोर प्रजापत ने माना।