प्रसिद्ध फिल्म दिग्दर्शक मेहुल कुमार 'भारत भूषण पुरस्कार' से सन्मानित
बोलीवुड को तिरंगा जैसी यादगार फिल्म देने वाले मशहूर फिल्म दिग्दर्शक मेहुल कुमार को फिल्म एवं कला जगत में उनके योगदान के लिए 'भारत भूषण पुरस्कार 2026' से सन्मानित किया गया है|मुंबई के अंधेरी में रेडीसन होटेल में मानव अधिकार संगठन और शोथीम प्रोडक्शन द्वारा आयोजित आंतरराष्ट्रीय पुरस्कार सन्मान समारंभ में मेहुल कुमार जी को एवोर्ड अर्पित किया गया था| इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे थे| गौरतलब है की मेहुल कुमार का वतन जामनगर है तो उनके सन्मानित होने पर जामनगर में भी खुशी और जश्न का माहौल है|