गज़ीपुर उत्तर प्रदेश में हुआ पुस्तक विमोचन
उत्तर प्रदेश के जिला गाज़ीपुर के सिद्ध पीठ हथियाराम मठ के महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति जी महाराज के कर-कमलों द्वारा डॉo शकुन्तला राय की (परिमल प्रकाशन से प्रकाशित) पुस्तक योगिराज पवहारी बाबा (जीवन, दर्शन और योग) पुस्तक के साथ डॉo विवेकी राय जी की पुस्तक कथूली गाँव का विमोचन हुआ। स्वर्गीय डॉo विवेकी राय की पुत्र वधु विनीता राय ने अपने पिता तुल्य ससुर की प्रचलित पुस्तक कथूली गाँव पुस्तक का दूसरा नवीन संस्करण प्रकाशित करवाया। कथूली गाँव पुस्तक बलिया के ठेठ गांवई भाषा में है.. पुस्तक का प्रथम संस्करण पाठकों को बहुत पसंद आया था। कथूली गाँव पुस्तक का नवीन संस्करण भी पुस्तक प्रेमियों को काफ़ी पसंद आयेगा।