logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रयागराज शहर के यूनिवर्सिटी चौराहे पर लगता है, घंटों जाम....

प्रयागराज शहर के यूनिवर्सिटी चौराहे पर लगता है, घंटों जाम। ई रिक्शे वालों की गुंडागर्दी और आम जनता से लड़ाई करना आम बात हो गई है, यहाँ के छोटे- बड़े व्यपारी भी इस भीषण जाम से काफ़ी परेशान हैं। चौराहे से करीब 200 से 300 मीटर के दायरे में कर्नलगंज थाना है, प्रशासन की तरफ से भी किसी प्रकार का इस भीषण जाम पर कोई नियंत्रण देखने को नहीं मिल रहा। साथ ही कटरा, कर्नलगंज के व्यपार मंडल के नेता, अध्यक्ष भी इस समस्या को नज़र अंदाज़ कर रहे हैं, इस जाम की समस्या पर नियंत्रण पाने के लिये शासन - प्रशासन के साथ कटरा क्षेत्र के व्यपार मंडल के अध्यक्ष और व्यापारियों को भी कठोर कार्यवाही करनी चाहिये।

51
1457 views

Comment