logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़ | रूपईडीहा बॉर्डर से नाबालिग का रेस्क्यू, नेपाली युवक गिरफ्तार

बहराइच/रूपईडीहा:
भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक गंभीर मामले का पर्दाफाश हुआ है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 42वीं वाहिनी ने ICP रूपईडीहा पर कार्रवाई करते हुए एक भारतीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित रेस्क्यू किया है, जबकि एक नेपाली युवक को हिरासत में लिया गया है।
कमांडेंट गिरीश चन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे नेपाल के बुटवल से दिल्ली जा रही बस की सघन जांच की गई। इसी दौरान एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका संदिग्ध अवस्था में एक युवक के साथ पाई गई।
पूछताछ में बालिका की पहचान आराधना यादव (मुजफ्फरपुर, बिहार) के रूप में हुई, जो पहले से लापता थी और थाना सकरा में उसकी गुमशुदगी दर्ज थी। साथ मौजूद युवक की पहचान सुशांत राना (नेपाल) के रूप में हुई, जिसकी भूमिका संदिग्ध पाई गई।
एएचटीयू और एनजीओ की मौजूदगी में जांच के बाद दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए थाना रूपईडीहा को सौंप दिया गया है।
कार्रवाई
1 नाबालिग बालिका का रेस्क्यू
1 नेपाली संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार
रूट: बुटवल (नेपाल) से दिल्ली (भारत)
SSB ने कहा है कि सीमा पर मानव तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

1
0 views

Comment