श्री संजीवनी ज्वाला लब्धि मन्दिर की ध्वजा रविवार 26 अप्रैल को लक्की ड्रा द्वारा ध्वजा लाभ
विजेता उज्जवलजी मकाणा परिवार सिकन्द्राबाद जैन युवा संगठन के उपाध्यक्ष रितेश पामेचा द्वारा निकाला गया लक्की ड्रा
बेंगलूरु(दलपतसिंह भायल)शहर के मंजुनाथा लेवुट आर.टी. नगर स्थित श्री संजीवनी ज्वाला लब्धि मंदिर की सोलहवीं वर्षगांठ एवं ध्वाजा रोहण रविवार 26 अप्रैल को ज्वालामालिनी देवी के गहन साधक पुज्य गुरुदेव गुरु सत्यज्वालाजी की पावन निश्रा में होगा। शुक्रवार की रात मातारानी के दरबार में महाआरती के दौरान ध्वजा महोत्सव लाभार्थी परिवारों में से एक लक्की ड्रा जैन युवा संगठन के उपाध्यक्ष रितेशजी पामेचा द्वारा निकाला गया।
लक्की ड्रा के विजेता सिकन्द्राबाद निवासी उज्जवलजी मानकवंरजी मकाणा ओसवाल परिवार रहे। महाआरती के दौरान देर रात तक डॉ. नीतू राठौड़ एवं संगीता बहन ने ज्वाला मैया की स्तुति एवं भक्तिगीतों का समा बांधा। इस दौरान प्रति शुक्रवार की भांति इस शुक्रवार को भी श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से नवदीप जलाएं। नवदीपों की रोशनी से मां का दरबार दीपावली की तरह जगमगा उठा। इस अवसर पर महेन्द्र धारीवाल, राकेश सोनिगरा, जितेन्द्र कुमार जैन, प्रकाशजैन, विनित श्रीश्रीमाल, विनोद जैन, कुशल चौपड़ा, प्रदीप जैन, शर्मिला जैन, बबिता जैन, चन्द्रा कोठारी, दीप्ति बालियां, योगिता भंसाली, साधना जैन सहित काफी श्रद्धालु उपस्थित थे।