मासूम बालिका को सड़क पर छोड़ कर भागने बाले दंपति को की पुलिस ने गिरफ्तार
श्योपुर हाईवे पर मासूम को छोड़ने वाले दंपती गिरफ्तार,
NH552 हाईवे पर ढाबे के पास एक मासूम बच्ची को छोड़कर फरार होने वाले दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भोपाल निवासी आकाश और कृतिका फिलहाल पुलिस कस्टडी में हैं।जांच में सामने आया है कि दंपती पिछले 2 साल से बच्ची के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार कर रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी बच्ची को गोद लेने से जुड़े कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए।
फिलहाल बच्ची को बाल कल्याण समिति के संरक्षण में सुरक्षित रखा गया है। वहीं, पुलिस अब बच्ची के असली माता-पिता की तलाश में जुट गई है।