logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला पंचायत कांकेर के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय श्री हेमंत ध्रुव ने एक बेसुध पड़े बछड़े की जान बचाकर मानवता और सेवा भाव की अनूठी मिसाल पेश की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह जैसे ही हेमंत ध्रुव को सूचना मिली कि कोरर में एक बछड़ा बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ है, उन्होंने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए डॉक्टर को बुलाया और उसके उपचार की व्यवस्था करवाई। दिनभर बछड़े की देखभाल की गई और शाम को उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर इंजेक्शन एवं ड्रिप के माध्यम से इलाज जारी रखा गया।
लगातार प्रयासों और उचित उपचार के बाद बछड़े में हलचल दिखाई देने लगी, जिससे वहां मौजूद सभी लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस सराहनीय कार्य में गांव के मनोज तथा टीमेश्वर गौ सेवक टीम के सदस्य हरीश गोहिल और रिंकू शुक्ला ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
हेमंत ध्रुव ने अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर जो सेवा भाव दिखाया, उसकी गौ सेवक टीम कोरर द्वारा सराहना करते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
— गौ सेवक टीम, कोरर

20
533 views

Comment