logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भुसावल बड़ा हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी सीता नवमी

भुसावल |
दिनांक 25 अप्रैल 2026 शनिवार
श्री बड़ा हनुमान मंदिर भुसावल में सीता नवमी का पावन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 5:00 बजे दूध, दही, घृत, शर्करा, मधु, दशमूलारिष्ट, इत्र, सह भगवान का अभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त पर भव्य आरती संपन्न होगी। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इसके अलावा दोपहर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त करेंगे।
मंदिर समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
जयप्रकाश शुक्ला

14
287 views

Comment