logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा द्वारा पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए किया गया आयोजन,महिला मंडल ने धरती को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

आज दिनांक 24 अप्रैल दिन शुक्रवार को मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा सोनभद्र की ओर से पृथ्वी दिवस पर धरती माता को प्रदुषण से मुक्त करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन नगर में ही स्थित एक पार्क में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात पौधारोपण कर पार्क में उपस्थित सभी लोगों को पौधे बांटे गए व पेड़ लगाओ धरती बचाओ का आवहान किया गया। मंच की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सांवरियाजी ने सभी सदस्यों को पृथ्वी बचाओ, जीवन बचाओ का शपथ भी दिलवाया व कहा कि यदि हमलोग इसी तरह पर्यावरण को प्रदुषित करते रहे तो निःसंदेह हमारा जीवन खतरे में पड़ जायेगा। वहीं सचिव श्रीमती चित्रा जालान ने कहा कि जिस तरह से प्रति वर्ष गर्मी बढ़ रही है, यह जीव जन्तुओं व‌ वनस्पति जगत के लिए भी घोर चिंता का विषय है। हमको इससे निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना होगा व जंगलों को काटने से बचाना होगा। मंच की कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम केड़िया जी ने पानी बचाने, प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने, व्यर्थ भोजन ना बर्बाद करने की सलाह दी। साथ ही कहा कि अनावश्यक बिजली का दुरूपयोग भी नहीं करना चाहिए।
इस अवसर पर मारवाड़ी महिला मंडल की निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती अनीता थरड, अनीता कनोडिया, पूनम खेतान, रूचि सांवरिया, ज्योति मित्तल, रितु अग्रवाल,प्रतिभा कानोड़िया, एकता केजरीवाल व अन्य सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

23
1142 views

Comment