अक्षय तृतीया पर अग्रवाल महिला मंडल द्वारा सेवा कार्य
अक्षय तृतीया पर अग्रवाल महिला मंडल द्वारा सेवा कार्य, 7 मंदिरों में किया गया दान
भुसावल। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर अग्रवाल महिला मंडल द्वारा सामाजिक सेवा का सराहनीय कार्य किया गया। इस अवसर पर मंडल की ओर से बड़ा हनुमान मंदिर सराफा सहित कुल 7 मंदिरों में मटके (जल पात्र) एवं सप्त अनाज का वितरण किया गया।
इस पुनीत कार्य में मंडल की अध्यक्षा सौ. नेहा श्याम अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गर्मी के मौसम में राहगीरों एवं जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।
अध्यक्षा सौ. नेहा श्याम अग्रवाल
उपाध्यक्ष सौ. रेखा अनिल
सचिव सौ.बीना विजय
सहसचिव सौ. विशाखा संकेत
कोषाध्यक्ष सौ.निकिता हरीश
सहकोषध्यक्ष सौ. जयश्री सचिन एवं सदस्य-दीप्ति सुधीर,आरती अनिल,कृष्णा जयप्रकाश,अर्चना राजेश,सुनीता ,पुष्पा,मीना राजेंद्र ज्योति राजेश, नीलम अनिल आदि
ने बताया कि अग्रवाल महिला मंडल द्वारा समय-समय पर ऐसे सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं, जिससे समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता की भावना को बढ़ावा मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी महिलाओं का सहयोग सराहनीय रहा और वातावरण सेवा भावना से ओत-प्रोत नजर आया।
जयप्रकाश शुक्ला