logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मीरजापुर पुलिस अधीक्षक ने किया पड़री थाने का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्था सुधार पर दिया जोर

मीरजापुर (पड़री /पहाड़ी ):-जनपद मीरजापुर की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने शुक्रवार को थाना पड़री का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव और जनसेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण की शुरुआत सलामी गार्द के मान-प्रणाम ग्रहण कर की गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने गार्द का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने थाना कार्यालय, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क तथा जनशिकायत डेस्क का बारीकी से निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील और विनम्र व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा।
थाना परिसर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने माल मुकदमाती वाहनों के उचित रख-रखाव, बैरक और भोजनालय की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए। साफ-सफाई और अनुशासन को पुलिस व्यवस्था की प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने नियमित निरीक्षण और निगरानी पर बल दिया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर, थानाध्यक्ष पड़री सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

68
666 views

Comment