पुणे में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य सांस्कृतिक समागम का आयोजन
पुणे, महाराष्ट्र: भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर परशुराम समाज, पुणे द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के प्रतिष्ठित रेजिडेंसी क्लब में आयोजित इस समारोह में लगभग 600 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन का वातावरण धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता से परिपूर्ण रहा।कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता रही मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ। सुप्रसिद्ध गायिका अनामिका त्रिपाठी और कलाकार दीपक सुहाना ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे पूरे आयोजन में ऊर्जा और उल्लास का माहौल बना रहा।इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की सलाहकार एवं भाजपा प्रवक्ता श्वेता शालिनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ एआई क्षेत्र से जुड़े अंकुर तिवारी, अभिनेता-गायक फूल सिंह, अभिनेत्री एवं लाइफ कोच राया सिन्हा, वरिष्ठ सदस्य नवीन राय तथा परशुराम समाज, पुणे के संरक्षक केशव राय भी कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ सदस्य कुमार कृष्णन द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। समापन अवसर पर संगठन के अध्यक्ष ब्रजेश सिंह एवं सचिव मृत्युंजय कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।इस दौरान परशुराम समाज, पुणे द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम की सफलता में उपाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिवेदी, सचिव मृत्युंजय कुमार एवं वरिष्ठ सदस्य संजीव रंजन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।इसके अतिरिक्त ओम प्रकाश सिंह, चंद्रोदय कुमार, ज्योति रंजन, अनिल शर्मा, अपूर्व गौरव, मनोज राय, गिरिधर सिंह, शारदा सिंह, अमित कौशिक, नैशल सिंह एवं चंदन सिंह सहित अनेक सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।