logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हाई स्कूल में फहमीद इम्तियाज ने हासिल किए 86% अंक, परिवार और क्षेत्र का बढ़ाया मान

गोरखपुर:गोरखनाथ क्षेत्र के हुसैनाबाद बैतूल नूर मस्जिद के पास रहने वाली छात्रा फहमीद इम्तियाज ने यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और इलाके का नाम रोशन किया है।
फहमीद इम्तियाज के पिता मोहम्मद इम्तियाज अंसारी ने बेटी की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने का ही यह परिणाम है। उन्होंने बताया कि फहमीद शुरू से ही पढ़ाई में गंभीर रही हैं और उन्होंने नियमित अध्ययन के जरिए यह मुकाम हासिल किया।
छात्रा फहमीद इम्तियाज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी वह इसी तरह मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहती हैं।
स्थानीय लोगों ने भी फहमीद की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

5
228 views

Comment