logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*20 मई 2026 को देशव्यापी दवा व्यापार बंद*

*🙏जनहित में एक महत्वपूर्ण निर्णय🙏*

ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आव्हान पर दिनांक 20 मई 2026, बुधवार को संपूर्ण भारत में दवा विक्रेताओं द्वारा स्वैच्छिक व्यापार बंद रखा जाएगा। इस बंद में देशभर के थोक एवं फुटकर दवा विक्रेता पूर्ण रूप से सहभागिता करेंगे।
यह निर्णय दवा व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और अधिकारों की रक्षा के लिए लिया गया है।
मुख्य मांगें:
ऑनलाइन दवा विक्रय पर रोक
सरकार से अनुरोध है कि बिना उचित नियंत्रण के चल रही ऑनलाइन दवा बिक्री को तत्काल बंद किया जाए, जिससे मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
कॉर्पोरेट डिस्काउंट का विरोध
बड़ी कंपनियों द्वारा अत्यधिक छूट देकर छोटे व्यापारियों को नुकसान पहुँचाया जा रहा है, जिसका विरोध आवश्यक है।
GSR 818 (दिनांक 28.08.2018) कानून वापस लिया जाए
यह नियम दवा व्यापारियों के हितों के विपरीत माना जा रहा है।
GSR 220 (दिनांक 26.03.2020) कानून वापस लिया जाए
इस कानून के कारण भी व्यापारियों को कई व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का समर्थन
मध्य प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष
श्री गौतम चंद् ज़ी धिंग एवं राष्ट्रीय महासचिव
श्री राजीव सिंघल जी के नेतृत्व एवं आव्हान पर यह आंदोलन किया जा रहा है।
जनता से अपील
इस बंद के दौरान आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए हम खेद व्यक्त करते हैं।
हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं एवं सरकारी अस्पतालों में आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहेंगी, ताकि किसी भी मरीज को गंभीर परेशानी का सामना न करना पड़े।
निष्कर्ष
यह बंद किसी विरोध मात्र का प्रतीक नहीं, बल्कि दवा व्यवसाय की सुरक्षा, पारदर्शिता और आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।
हम सभी से सहयोग एवं समर्थन की अपेक्षा करते हैं।
*🙏सुनील सिंह सोलंकी🙏*

9
332 views

Comment