logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विद्यार्थी टोला पकरैल में शिव लिंग स्थापना के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा आयोजित।


क्षेत्र में भक्तिपूर्ण धार्मिक आस्था और उत्साह का उमरा अद्‌भुत सैलाव - आठ दिनों तक के लिए भागवत कथा एवं रामध्वनी यज्ञ आयोजित।

AIMA मीडिया न्यूज//मनोज कुमार शर्मा की रिपोर्ट,
बिहार,खगड़िया 24 अप्रैल ।

बिहार,खगड़ि‌या जिला , गोगरी प्रखण्ड अन्तर्गत विद्यार्थी टोला पकरैल में उस समय भक्तिमय अद्‌भुत दृश्य देखने को मिला जब
नव निर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना एवं भब्य प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया।
इस पावन अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की सहभागिता से विशाल कलश यात्रा निकाली गयी, जिसने पूरे इलाके को भक्तिमय वातावरण में तब्दील दिया।
भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन अहले सुबह से ही आरंभ हो गया ।विद्यार्थी टोला शिव मंदिर परिसर में वातावरण भक्तिमय देखने को मिला।
मंदिर समिति के सभी सदस्य, जन‌प्रतिनिधि प्रबुद्धजन व ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर कलश शोभा यात्रा को सफल बनाने में एकजुटता का परिचय देते हुए कार्य में भक्ति भाव से तल्लिन दिखे।
सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गण प्राप्तः 5 बजे से हीं कलश यात्रा में सामिल होकर गंगा नदी के तट पर बन्नी महेशखुट पहुँच गये।
वही गंगा तट पर अयोध्या धाम से आये महंथ बबलु दास जी महाराज एवं अवध धाम से आये आचार्य यज्ञाचार्य स्वामी कौशल किशोर दास जी एवं वाराणसी के सहयोगी आचार्य ऋषिकेश शास्त्री के सानिध्य में कलश शोभा यात्रा शुभारंभ हेतु विधिवत वैदिक मन्त्रोच्चार कर गंगा पूजन किया ।
तत्पश्चात शिव मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने मिलकर बन्नी गंगा नदी के तट से सैकड़ों की संख्या में कन्या को गंगा जल भर कलश प्रदान कर भव्य कलश शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया।
कलश यात्रा बन्नी, महेशखुंट गंगा तट से प्रारंभ होकर महेशखूंट बाजार, राजधाम, विकासपुर , मुंगेरिया टोल मार्ग का परिभ्रमण करते हुए पुनः विद्यार्थी टोल मंदिर परिसर पहुंची।
पूरे रास्ते हर-हर महादेव और बोलबम के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा।
मौके पर एकता व भाईचारा का परिचय देते हुए, पूर्व पैक्स अध्यक्ष भगवान यादव, पोस्टमास्टर नंदलाल यादव, पूर्व मुखिया सुपुत्र बिट्टू यादव , टिट्टू यादव । बेचेंद्र यादव, पूर्व उपमुखिया मनोज कुमार शर्मा, पूर्व मुखिया अमित सिंह, पत्रकार रवि कु. रवि, रंजीत यादव, कपिलदेव यादव, इंद्रदेव यादव दलपति, सुमीत यादव, यशवीर यादव, श्रीकेश कुमार, मोफल यादव, विजय यादव,विपिन यादव मिक्की यादव ,रामशकल शर्मा,इंदल निषाद,श्याम शर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में कई लोग शामिल हुए।
बेचेंद्र यादव ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय लोगों की अहम भूमिका रही।
अंत में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

37
443 views

Comment