जिला बिजनौर मे पर्यावरण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की मिलीभगत से किया जा रहा है अवैध ईंट भट्टों का संचालन
जिला बिजनौर के तहसील चान्दपुर के मौजा मंडोरा मे स्थित अवैध ईंट भट्टे मलिक ब्रिक्स वर्क्स ग्राम कुंडा खुर्द जिसको जिला प्रसाशन के द्वारा 11/03/2026 को बंद करा दिया गया था ,पर्यावरण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की मिलीभगत से उस अवैध ईंट भट्टे का संचालन फिर से करा दिया गया है जबकि उक्त भट्टा मानकों की अवहेलना करके बनाया गया है यदि जिले मे ऐसे ही अवैध भट्टों का संचालन कराया जाता रहा तो जिले मे अवैध भट्टा माफियाओ पर लगाम लगाना मुस्किल हो जाएगा और पर्यावरण ऐसे ही दूषित होता रहेगा