logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

"नवागत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह" का व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत।



#Barabanki - जिले में नव नियुक्त जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह का व्यापारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
जन व्यापारी उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रोहिताश्व दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक) मो. अकील और जिलाध्यक्ष अंकुर जैन के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और फूल-मालाओं व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने जिलाधिकारी को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। खासतौर पर बाजारों में बिगड़ती यातायात व्यवस्था और पार्किंग की समस्या को प्रमुख मुद्दे के रूप में उठाया गया। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि नए जिलाधिकारी के नेतृत्व में इन समस्याओं का जल्द समाधान होगा।
जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनके सहयोग से जिले के विकास और व्यवस्था सुधार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर सरदार सतपाल सिंह, हसन अब्बास, बाहुबली जैन, महामंत्री संतोष गुप्ता, महासचिव मुजीब अंसारी, मीडिया प्रभारी नितीश जैन, मंत्री प्रदीप मिश्रा, संगठन मंत्री संतोष राजाराम चाट, तेज जैन, राजनाथ वर्मा, नगर अध्यक्ष शशीकांत गुप्ता, नगर महामंत्री अखिलेश वर्मा सहित व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
#DM Barabanki

23
496 views

Comment